छत्तीसगढ़

CG : राज्यपाल रमेन डेका से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात

रायपुर,

राज्यपाल श्री रमेन डेका से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने की मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाेच्च अंक लेकर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी।
इस अवसर पर डेका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है। वे जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं उस क्षेत्र में लगन और परिश्रम के साथ आगे बढे़ं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है। विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें। अध्ययन के साथ-साथ योग, ध्यान एवं खेल गतिविधियां भी करें। अपने माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करें। मानवीय गुणों और परस्पर सहयोग की भावना के साथ-साथ अपने आस-पास के प्रति भी जागरूक रहते हुए जीवन का आनंद उठाएं।

 इस अवसर पर उपस्थित विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और प्रदेश का नाम रोशन करें।

 कार्यक्रम में श्री डेका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं की कुमारी साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, कुमारी खुशबू सेन, कुमारी पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, कुमारी नेहा चक्रधारी, कुमारी काव्या वर्मा, कुमारी दिव्या तिवारी, चित्रांश देवांगन, को सम्मानित किया। इसी तरह कक्षा 12वीं के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी पल्लवी वर्मा, कुमारी रूचिका साहू, कुमारी कीर्ति यादव, कुमारी रूची कल्यानी, कुमारी भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यपाल की संयुक्त सचिव सुश्री निधि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. विजय खंडेलवाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी तथा पालकगण उपस्थित थे।  

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

2 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

2 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

2 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

2 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

2 hours ago