रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज बलौदाबाजार प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी माताजी स्व. चंपावती डेका के नाम पर मौलश्री का पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर मे छत्तीसगढ़ महतारी, महात्मा गांधी, शहीद वीर नारायण सिंह एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें नमन किया।राज्यपाल  डेका ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए सभी लोगों क़ो अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *