CG : राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जोन के 427 प्रतिभागी होंगे शामिल

बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयेाजन जशपुर में 12 से 15 नवम्बर तक

रायपुर, राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जशपुरनगर में किया जाएगा। यह आयोजन 12 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दुर्ग, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, रायगढ़, कांकेर, रायपुर एवं कवर्धा सहित कुल 9 जोन के प्रतिभागी बच्चे एवं बी.एड., डी.एड. के प्रशिक्षु शिक्षक सम्मिलित होंगे। कुल 427 प्रतिभागी इस राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के साथ-साथ पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका, प्रश्न मंच, विज्ञान संगोष्ठी तथा विज्ञान क्लब प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। कलेक्टर कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर होंगे, वहीं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में प्रदीप कुमार साहू अपर कलेक्टर जशपुर और प्रशांत कुमार कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर कार्य करेंगे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नोडल अधिकारी के समन्वय से सुनिश्चित करें, जिससे कि राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन सुचारु, सफल और गरिमामय रूप से संपन्न हो।

कलेक्टर जशपुर ने कहा कि इस आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना, तार्किक सोच, समस्या समाधान की क्षमता तथा शोध अभिरुचि को विकसित करना है। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए एक प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें विज्ञान के प्रति जागरूकता और समाज में वैज्ञानिक सोच के प्रसार हेतु प्रेरित करेगा। उन्होंने बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

11 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

11 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago