छत्तीसगढ़

CG : रामकथा का शुभारंभ होगा कलश यात्रा से, तैयारियों में जुटी समिती की महिलाएं

कांकेर शहर में रामकथा का आयोजन 5 से 13 फरवरी तक होगा। कथा वाचन करने पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज पहुंच रहे हैं। रामकथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा से होगा।

कलश यात्रा को सफल बनाने तैयारियों के लिए समिती से जुड़ी महिलाओं की बैठक मरीन ड्राईव स्थित मंगल भवन में हुई। बैठक में तय किया गया की शहर के हर वार्ड तथा आसपास के गांव से कलश यात्रा में महिलाओं को भाग लेने आमंत्रित किया जाएगा।

इसके लिए हर वार्ड के पार्षद, वहां की महिला मंडिलयां तथा महिला समूहों का सहयोग लिया जाएगा। कलश यात्रा तथा रामकथा को सफल बनाने हर वार्ड तथा आसपास के गांव में बैठकें की जाएंगी। हर वार्ड तथा गांव में महिला समितियां बनाई जाएंगी जो अपने वार्ड तथा गांव में प्रत्येक घर तक पहुंच लोगों को कलश यात्रा तथा रामकथा का निमंत्रण देगी। समिती से जुड़ी दो दो महिलाओं को हर वार्ड में प्रचार प्रसार तथा बैठक लेने का जिम्मा दिया गया।

रामकथा का आयोजन शहर के मिनी स्टेडियम में होगा। मिनी स्टेडियम में 20 हजार वर्गफीट का विशाल पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया है। रामकथा में पूजा की तैयारियों को लेकर प्रत्येक दिन के लिए अलग अलग महिलाओं के समूह बनाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में पद्मिनी साहू, अनीता श्रीवास्तव, अरुणा दत्ता, मंजु गुप्ता, पूर्णिमा जायसवाल, रीना लारिया, शशि ठाकुर, सरिता कुलदीप, तुलसी ग़ज़भीम, सीमा गोसाई, उषा गंगाधर, मीनू सारथी, मीना साहू, उषा ठाकुर, अमिता सोनी, सीमा शर्मा, सुनीता शर्मा, मंजु शर्मा, सरला शर्मा, ममता प्रसाद, पूनम ओझा, स्मृति कौशिक, नेहा मोटवानी, चित्रलेखा पवार, प्रभा जोशी, जागेश्वरी यादव, पूर्वांशी, कलेन्द्री, उर्मिला, संगीता, कुंती सारथी आदि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

CG : 125 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट …

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…

35 seconds ago
राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव : अधूरे निर्माण स्थलों पर बढ़ रहा कचरे का ढेर…

राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…

1 minute ago
CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…

14 minutes ago
राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक मार्ग पर अंधेरा…

राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक मार्ग पर अंधेरा…

राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…

22 minutes ago
राजनांदगांव : एटीएम बूथ के सामने गड्ढा होने से रात में हादसे होने की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव : एटीएम बूथ के सामने गड्ढा होने से रात में हादसे होने की आशंका बढ़ी…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के पास एटीएम बूथ के सामने सड़क किनारे नाली पर गड्ढा लोगों के…

25 minutes ago
CG : मंदिरहसौद में चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट, सुनसान रास्ते में अकाउंटेंट से नकदी छीनकर फरार बदमाश …

CG : मंदिरहसौद में चाकू की नोक पर 10 लाख की लूट, सुनसान रास्ते में अकाउंटेंट से नकदी छीनकर फरार बदमाश …

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी…

27 minutes ago