रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत आज बिलासपुर संभाग से 836 श्रद्धालुओं को लेकर आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रामलला दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह था। श्रद्धालुओं का बिलासपुर स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से स्टेशन परिसर राममय हो गया। अयोध्या धाम की यात्रा की शानदार व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आभार जताया।

    करगी रोड कोटा निवासी विमला सोनी और रायगढ़ के विजय कुमार पटेल ने कहा कि सरकार की इस योजना से हम जैसे गरीब परिवार के लोगों को भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस योजना से राम लला के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आभार जताया। बिल्हा निवासी बिलउ कौशिक राम लला दर्शन को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हम आभारी हैं जिनके माध्यम से सभी को अयोध्या और काशी विश्वनाथ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मसानगंज निवासी वंदना चिड़िमाल ने भावुक होकर कहा कि अयोध्या दर्शन के लिए जाना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। ट्रेन में सरकार ने सारे इंतजाम किए गए हैं।

    उल्लेखनीय है कि रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा पर ले जाने के साथ ही उनके खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा की जाती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *