छत्तीसगढ़

CG : राम मंदिर में बंदर ने भजन का लिया आनंद, भक्तों ने हाथ मिलाया और केला खिलाया

 अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में लोग उत्साहित है. अयोध्या के साथ साथ सभी प्रदेश में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है. 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कहीं दीये बनाए जा रहे हैं तो कहीं विशेष अनुष्ठान को लेकर भक्त तैयारियों में जुटे हैं. प्रभु राम की बात हो तो उनके प्रिय भक्त कैसे पीछे रह सकते हैं. रायपुर राम मंदिर में भगवान की आराधना चल रही थी. प्रभु के भजनों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो रहा था इसी दौरान रामभक्त हनुमान वहां पहुंच गया और भगवान के भजन सुनकर जोर जोर से उछलकूद करने लगा.

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राम मंदिर में एक बंदर उछल कूद करता नजर आ रहा है. यह बंदर राम मंदिर में भजन मंडली के साथ बैठ भजन का आनंद ले रहा. इस बीच कभी वह उछलकर भक्तों की पीठ पर जाता, तो कभी माइक हाथ में पकड़ लेता. उसकी उछल कूद को देख भक्त भी काफी प्रफुल्लित हो रहे हैं. कोई बंदर से हाथ मिलाता है तो कोई उसे केला दे रहा है. अक्सर बंदर के अपने आसपास देख लोग डर कर भागते रहते हैं लेकिन राम मंदिर में पहुंचे बंदर को देख भक्त खुशी खुशी उसके पास जाने लगे.

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

2 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

2 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

2 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

2 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

3 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

3 hours ago