छत्तीसगढ़

CG : रायगढ़ जिला कोर्ट ने रेप के आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई…

रायगढ़ । रायगढ़ जिला कोर्ट ने रेप के आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। जनवरी 2025 में ग्राम लिटाईपाली के रहने वाले आरोपी विजय जांगड़े (24 साल) शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गया और उसका रेप किया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। 1 महीने बाद आरोपी और नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ निकाला। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उसे 20 साल कारावास की सजा दी है। पीड़िता के पिता ने कोतरा रोड थाने में सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जनवरी 2025 की सुबह साढ़े 9 बजे उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी स्कूल गई थी।

उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। आसपास व रिश्तेदारों में पूछताछ करने के बावजूद उसका कहीं पता नही चला। ऐसे में उसे संदेह है कि अज्ञात युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद परिजनों की रिपोर्ट पर कोतरा रोड पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस जांच में जानकारी हुई कि पीड़िता ग्राम लिटाईपाली में है। ऐसे में पुलिस ने 5 फरवरी को नाबालिग को ग्राम लिटाईपाली से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी विजय जांगड़े उर्फ बिज्जू (24 साल) को गिरफ्तार किया। पीड़िता का बयान लेने पर उसने बताया कि शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मामले में आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) 87 BNS एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 4-6 जोड़ते हुए आरोपी विजय जांगड़े को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी पास्को के न्यायाधीश देवेन्द्र साहू ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी का दोष सिद्ध पाया। मामले में आरोपी विजय जांगड़े उर्फ बिज्जू को 20 साल के कठोर कारावास और 6 हजार के जुर्माने से दंडित किया है। अर्थदण्ड न पटाने पर 4 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगताने को कहा गया है। इस मामले में अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने पैरवी की।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

6 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

6 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

6 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

7 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

7 hours ago