CG : रायगढ़ पुलिस की पहल, ताइक्वांडो प्रतियोगिता 1 मई से …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए पुलिस द्वारा युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ने की अभिनव पहल की जा रही है। इसी कड़ी में “POLICE–YOUTH UNITY SPORTS” के तहत 1 एवं 2 मई को गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित अग्रोहा भवन में दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-14 (11 से 14 वर्ष) एवं अंडर-17 (15 से 17 वर्ष) आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और युवाओं के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं सकारात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है, ताकि खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा मिल सके। इच्छुक ताइक्वांडो खिलाड़ी दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर 30 अप्रैल तक अपना नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु दिये गये संपर्क नंबरों पर जानकारी ली जा सकती है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश एसएसपी शशि मोहन सिंह ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है, जो समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क नंबर 1. जय कुमार यादव, ताईकांडो कोच (9827196040) 2. सुश्री भाविका पाण्डेय, सिनियर ताईकांडो प्लेयर/कोच (9039027282) 3. प्रमोद सागर, आरक्षक एसपी आफिस रायगढ़ (8827305512)

kgnews

Recent Posts

CG : किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद …

CG : किसानों को मिली राहत, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलेगा यूरिया खाद …

दुर्ग । राज्य सरकार के फैसले से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है।…

13 minutes ago
छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और सक्रिय, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून होगा और सक्रिय, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी

जगदलपुर. बस्तर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। सुबह से शुरू…

16 minutes ago
CG : शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: लखन लाल देवांगन …

CG : शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: लखन लाल देवांगन …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल…

21 minutes ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट की पुलिस को फटकार—’हर जगह दिख रहे, फिर मिल क्यों नहीं रहे?’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट की पुलिस को फटकार—’हर जगह दिख रहे, फिर मिल क्यों नहीं रहे?’

 ग्वालियर  मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष…

25 minutes ago
महेंद्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक ने सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया

महेंद्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक ने सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया

महेंद्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक ने सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया  भोपाल  आज अपेक्स…

26 minutes ago
ट्विशा केस में CBI का शिकंजा कसता गया, गिरिबाला सिंह और समर्थ को जेल से नहीं मिली राहत

ट्विशा केस में CBI का शिकंजा कसता गया, गिरिबाला सिंह और समर्थ को जेल से नहीं मिली राहत

भोपाल  नोएडा की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की भोपाल में ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के…

35 minutes ago