CG : रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निस्तारी और पेयजल सुविधा के लिए शासन की नई सौगात…

केलो नदी पर अंतरमुड़ा एनीकट कम पुलिया निर्माण हेतु 8 करोड़ 95 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृत

रायपुर, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयास से रायगढ़ जिले के विकासखण्ड रायगढ़ अंतर्गत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में केलो नदी पर अंतरमुड़ा एनीकट कम पुलिया निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना पर कुल 8 करोड़ 95 लाख 16 हजार  रुपए की राशि व्यय होगी।
इस परियोजना से क्षेत्र में निस्तारी और भू-जल संवर्धन के साथ ही औद्योगिक तथा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन और उद्योग दोनों को लाभ मिलेगा। परियोजना का व्यय बजट शीर्ष मांग संख्या-45, लघु सिंचाई निर्माण कार्य से किया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा 30 जुलाई 2025 को इस परियोजना को सहमति प्रदान की गई है।

निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा और स्वीकृत राशि में पूरा करना अनिवार्य होगा। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व तकनीकी स्वीकृति और डिज़ाइन अनुमोदन लिया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जाएगी तथा यह तभी आमंत्रित होगी जब कम से कम 75 प्रतिशत भूमि बाधा रहित उपलब्ध हो। यदि भू-अर्जन आवश्यक हुआ तो उसका व्यय स्वीकृत राशि की सीमा के भीतर ही किया जाएगा।

निर्माण की गुणवत्ता सर्वाेच्च स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने पर नियमानुसार अर्थदण्ड लगाया जाएगा। यदि कार्य की लागत में वृद्धि अथवा अतिरिक्त कार्य की आवश्यकता उत्पन्न होती है तो पुनः प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करनी होगी।

राज्य शासन का यह जनहितकारी निर्णय क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगा तथा केलो नदी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार…

10 minutes ago
राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

राजनांदगांव : 12 जुलाई को रायपुर में होगी महासंघ की निर्णायक बैठक …

डोंगरगढ़/कलकसा l छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ (वीबी-जी राम जी) ने प्रदेशव्यापी हड़ताल को सरकार के…

12 minutes ago
राजनांदगांव : मंडली टीकाकार ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोपे पौधे …

राजनांदगांव : मंडली टीकाकार ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोपे पौधे …

डोंगरगढ़ | आयुर्वेद ग्राम बेलगांव में शर्मा परिवार के द्वारा अब तक दर्जनों बरगद व…

15 minutes ago
राजनांदगांव : श्रमदान: ग्रामीणों ने तालाब-नालों के किनारे लगाए 500 पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया …

राजनांदगांव : श्रमदान: ग्रामीणों ने तालाब-नालों के किनारे लगाए 500 पौधे, संरक्षण का संकल्प लिया …

छुईखदान l ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम झिरिया में एक पेड़ मां के नाम…

17 minutes ago
राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व…

26 minutes ago
मोहला : पुतरगोंदी कला स्कूल में बाल कैबिनेट व शाला प्रबंधन समिति का किया गठन …

मोहला : पुतरगोंदी कला स्कूल में बाल कैबिनेट व शाला प्रबंधन समिति का किया गठन …

मोहला l वनांचल के शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर विकास खण्ड मोहला में…

28 minutes ago