CG : रायपुरा चौक के पास लूट, डीडी नगर पुलिस जांच में जुटी

रायपुर, ई-रिक्शा के ड्राइवर और बुजुर्ग सवारी से 20 हजार की लूट हुई है। 9 जुलाई की रात की घटना है। 3 लुटेरे चलती ई रिक्शा में सवार हो गए। फिर बुजुर्ग से मोबाइल-कैश छीन कर मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग अस्पताल में अपने बेटे को भर्ती कर वापस घर लौट रहा था तभी घटना हुई। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का हैं। पीड़ित रामकुमार यादव ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह 7 जुलाई को अपने लड़के की तबीयत खराब होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। रात 8:30 बजे वह ई-रिक्शा से ब्राह्मण पारा के घर जाने के लिए निकले।

रिंग रोड से होते हुए रायपुरा चौक के पास पहुंचे थे। तभी ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों ने उनके पैसे मोबाइल छीने। आरोपियों ने रामकुमार यादव और ई-रिक्शा चालक टेकेश्वर सिंह ठाकुर दोनों का मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा बुजुर्ग के पास रखें करीब 20 हजार कैश भी छीन लिए। इस मामले में बुजुर्ग राम कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

4 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

4 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

4 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

5 hours ago