छत्तीसगढ़

CG : रायपुर एम्स में दुर्लभ हृदय-सर्जरी सफल, मासूम को नई जिंदगी मिली

रायपुर । एम्स रायपुर ने बाल हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 10 महीने के एक मासूम की दुर्लभ और जटिल हृदय सर्जरी सफलतापूर्वक की है। शिशु ‘एएलसीएपीए’ (एनॉमलस लेफ्ट कोरोनरी आर्टरी फ्रॉम द पल्मोनरी आर्टरी) नाम की बेहद दुर्लभ और जानलेवा जन्मजात हृदय बीमारी से पीड़ित था। यह बीमारी करीब 3 लाख नवजात शिशुओं में से किसी एक को होती है। रायपुर जिले के रहने वाले इस मासूम की हालत बेहद गंभीर थी। अधिक जोखिम के कारण कई स्वास्थ्य संस्थानों ने इलाज से इनकार कर दिया था।

बाद में बच्चे को एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने इलाज की जिम्मेदारी संभाली। कई विभागों की टीम ने मिलकर किया ऑपरेशन इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी में कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजी और पीडियाट्रिक्स विभाग के डॉक्टर शामिल रहे। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नाइक के मुताबिक एएलसीएपीए जन्मजात हृदय रोगों में सबसे जटिल बीमारियों में गिनी जाती है और दुनिया के चुनिंदा मेडिकल सेंटर ही ऐसे मामलों का इलाज कर पाते हैं। सर्जरी के दौरान और बाद में एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर की जिम्मेदारी डॉ. सुब्रत सिंघा और उनकी टीम ने संभाली। ऑपरेशन के बाद शुरुआती 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहे। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लगातार निगरानी रखते हुए उन्नत जीवन रक्षक सहायता दी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

3 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

3 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago