CG : रायपुर का हाइपर क्लब फिर चर्चा में…पुलिस के सामने ही युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस …CG : रायपुर का हाइपर क्लब फिर चर्चा में…पुलिस के सामने ही युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस …

रायपुर: राजधानी रायपुर के चर्चित हाइपर क्लब में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और झूमाझटकी में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस और पुलिस के सामने धक्का-मुक्की साफ नजर आ रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार वीआईपी रोड स्थित हाइपर क्लब में युवक-युवतियों का एक समूह पहुंचा। क्लब में पार्टी के दौरान एक युवक ने पार्टी कर रही युवती को ‘हाय’ कहा। इस बात पर दूसरे पक्ष के युवकों ने विरोध जताया। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।

इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस पहुंचते ही दोनों पक्ष बाहर निकल आए और पार्किंग में ही एक-दूसरे को गालियां देते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिसकर्मियों के सामने ही युवक-युवतियां आपस में भिड़ते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। रायपुर में क्लब संचालन को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग ने नियम तय किए हैं, फिर भी लगातार उल्लंघन सामने आ रहा है। समझाइश और कार्रवाई के बाद भी क्लब संचालक लेट नाइट पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं।

पिछले दिनों भी लेट नाइट पार्टी के चलते वीआईपी रोड स्थित फर्जी कैफे में पुलिस ने रेड कर कार्रवाई की थी। इसके अलावा सेरीखेडी स्थित पियानो क्लब में एक इन्फ्लुएंसर ने युवतियों को शराब पिलाई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। अधिकारियों ने कहा था कि लेट नाइट पार्टी आयोजित करने वालों पर कार्रवाई होगी हाइपर क्लब में विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी क्लब में मारपीट और गोली चलने जैसी घटना हो चुकी है। हर घटना के बाद पुलिस अधिकारी क्लब संचालकों पर सख्ती करने की बात कहते है, लेकिन आय दिन इन क्लबों में रोज नया विवाद खड़ा हो रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *