CG : रायपुर की तीन छात्राएं वर्ल्ड रोबोटिक्स ओलंपियाड के रीजनल राउंड के लिए चयनित…

ता में 11 अगस्त को प्रदर्शित करेंगी अपना स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट

रायपुर,

कोलकाता में 11 अगस्त को प्रदर्शित करेंगी अपना स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट
कोलकाता में 11 अगस्त को प्रदर्शित करेंगी अपना स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी का एक उदाहरण है वर्ल्ड रोबोटिक्स ओलंपियाड के रीजनल राउंड के लिए रायपुर के पीएम आर.डी. तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन।

वर्ल्ड रोबोटिक्स ओलंपियाड में देशभर से आए सैकड़ों प्रोजेक्ट्स में से 400 प्रोजेक्ट्स को चुना गया है, जिनमें रायपुर के पीएम आर.डी. तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा पारूल सिरमौर, पूर्वा साकार, रिचल एक्का का ‘स्मार्ट पार्किंग’ प्रोजेक्ट भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट सतत विकास लक्ष्य पर आधारित है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के लिए गौरव की बात है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की नीतियों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम भी है।

गौरतलब है कि विद्यालय में रोबोटिक्स लैब की स्थापना वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन और एरिक्सन इंडिया ने सीएसआर फंड के तहत की है। लैब में स्ट्रॉबीज, आर्डुइनो, 3डी प्रिंटर, वेक्स आईक्यू, वीआर हेडसेट जैसे कई आधुनिक किट्स उपलब्ध हैं। यही नहीं, इन कंपनियों की ओर से एक रोबोटिक्स मेंटर भी उपलब्ध करवाया गया है।

वर्ल्ड रोबोटिक्स ओलंपियाड एक विश्वस्तरीय प्रतियोगिता है, जिसमें चार राउंड होते हैं। पहले वर्चुअल राउंड में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उनका चयन अगले चरण के लिए हुआ है। अब वे 11 अगस्त को कोलकाता में होने वाले रीजनल राउंड में अपना प्रोजेक्ट प्रदर्शित करेंगी। अगर यहां भी चयन होता है, तो वे हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय के प्राचार्य राकेश गुप्ता एवं रोबोटिक मेंटर सौरव वर्मा ने कहा कि वर्ल्ड रोबोटिक्स ओलंपियाड के रीजनल राउंड में पीएम आर.डी. तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं का चयन होना न केवल स्कूल, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

kgnews

Recent Posts

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

CG : विष्णु कैबिनेट की बैठक 22 को…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…

2 minutes ago
CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

CG : राज्यपाल को प्रमुख लोकायुक्त ने सौंपा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन…

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…

11 minutes ago
CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

CG : 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘रामनामी’ की चमक, समुदाय ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…

14 minutes ago
CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

CG : भिलाई निगम ने सेक्टर-6 ए मार्केट की दुकानों का किया सर्वे…

संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…

19 minutes ago
CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

CG : पुरस्कारों हेतु आवेदन 5 अगस्त तक …

कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…

26 minutes ago
CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

CG : पीएम इंटर्नशिप योजना : बीएसपी में 40 युवाओं को मिला ओरिएंटेशन व औद्योगिक प्रशिक्षण…

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…

27 minutes ago