CG : रायपुर के इस मंदिर को चोर ने बनाया निशाना …

रायपुर: रायपुर के गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर में देर रात चोरी हुई है। अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी पार कर दी। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात एक युवक मंदिर के मुख्य गेट तक पहुंचा। उसने पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया, फिर सरिया (लोहे की रॉड) से गेट का ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह अंदर घुसा और सीधे उस स्थान पर पहुंचा जहां दानपेटी रखी थी।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि, चोर ने कुछ ही मिनटों में दानपेटी उठाई और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो गेट का टूटा ताला और गायब दानपेटी देख दंग रह गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान की जा रही है। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

1 hour ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

1 hour ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago