छत्तीसगढ़

CG : रायपुर के थानों में नए अपराधिक कानूनों के तहत मामले दर्ज

रायपुर के थाना मन्दिर हसौद में नए अपराधिक कानून के अनुसार, प्रार्थी नोहर दास रात्रे की रिपोर्ट पर अनावेदक अमित सिंह राजपूत के विरुद्ध अपराध क्रमांक 495/24 के तहत गाली गलौच और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 351(2) के तहत पंजीबद्ध किया गया है। पहले यह अपराध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 और 506 के तहत दर्ज होता था।

एसएसपी रायपुर, संतोष सिंह ने बताया कि थाना अभनपुर में भी नवीन कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएनएस) की धारा 194 के तहत एक अकाल मृत्यु की सूचना दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सूचक लोकेश निषाद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई, टीकम निषाद (उम्र 49 वर्ष), ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर मर्ग क्रमांक 53/2024 के तहत धारा 194 बीएनएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पहले यह मामले भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत दर्ज होते थे।

इन नए कानूनों के तहत दर्ज किए गए मामलों से पुलिस प्रशासन की कार्यवाही में बदलाव आया है, जिससे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रक्रिया में तेजी आई है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

CG : रायपुर ट्रैफिक पुलिस को मिली 10 नई हाई-स्पीड बाइक, जाम की सूचना मिलते ही पहुंचेगी QRT…

रायपुर । राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के लिए…

2 minutes ago
CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

CG : मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…

मुंगेली । जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दरिंदे ने…

7 minutes ago
CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

CG : चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

जगदलपुर । बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चित्रकोट में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान…

12 minutes ago
CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

CG : लंबित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर रायपुर पहुंचे बेरोजगार युवा, जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन…

रायपुर । छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे बेरोजगार अभ्यर्थी शनिवार को…

22 minutes ago
CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

रायपुर । राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में कथित रूप से केमिकल की मदद से…

26 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

CG : छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत जोरदार रही, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश…

29 minutes ago