रायपुर। बीते दो दिनों में शहर से लेकर आउटर के मोहल्लों में सूने मकानों में 6 लाख से अधिक की सेंधमारी हुई। न्यू राजेंद्र नगर इलाके के महावीर नगर में उत्तम साहू 33 के सूने मकान का ताला तोड़ा । भीतर घुसे चोर आलमारी में रखे 20 हजार रुपए,हार रिंग अंगूठी, कुल कीमत 2.20 लाख रुपए ले भागे। इसी तरह से सोमवार रात 11 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला के 11/19 फ्लैट में घुसे चोरों ने आलमारी में रखे 1.50 लाख के ज़ेवर साफ कर गए। आधी रात घर लौटी छाया यादव ने मुजगहन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार रात नेवरा के भूमिया निवासी केयूर भूषण शर्मा के घर का ताला तोड़ कर भीतर कमरे में रखी आलमारी से 1.50 लाख नगद,1 लाख के जेवर चोरी कर गए। वहीं 24 अप्रैल की रात 9 बजे ग्राम तूता खार के पास रखे 68 नग पाइप कीमत 4.90 लाख रुपए चोरी कर लिए गए। सरस्वती नगर निवासी निवेश साहू 36 ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इन मामलों की पुलिस ने धारा 303-2,305,331-3,331-4, 305- ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…
रायपुर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…
विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…
जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…
विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…
वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…