रायपुर। छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से शनिवार शाम के बाद कई शहरों में मौसम बदल गया। रायपुर, दुर्ग-भिलाई में रात तक बूंदाबांदी होती रही। आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 17 जिलों के लिए यलो और सरगुजा-बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
यहां अंधड़ चलेगी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 अप्रैल यानी कल तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम में हुए इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश के सभी संभागों में इसका असर रहेगा।
सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल…
रायपुर छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों को कम करने के लिए…
राज्यपाल डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से…
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
राजनांदगांव । शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार…
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला…