छत्तीसगढ़

CG : रायपुर, दुकानों में लगी आग, विधानसभा इलाके की घटना

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित राजधानी विहार के पास तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने से तीन गुमठीनुमा दुकानों का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आगजनी में दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना देर रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला है। इधर, रायपुर के सदर बाजार इलाके में चलती टोयोटा इटियोस कार में आग लग गई। कार सवार पति-पत्नी ने फौरन बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। सदर बाजार में बीच सड़क पर कार में आग लगने से अफरा-तफरी और लगा लंबा जाम लग गया। दमकल वाहन और डायल 112 की टीमें पहुंचने से पहले जागरूक स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। आग लगने से इंजन समेत आधी कार जलकर स्वाहा हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात रहा। जानकारी के अनुसार नवापारा राजिम निवासी संतोष माखीजा कपड़ा कारोबारी अपनी पत्नी के साथ कार से सोनोग्राफी कराकर निकले, तभी ये आग लगी। बता दें कि इससे पहले भी शहर में चलती और खड़ी गाड़ी में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

kgnews

Recent Posts

पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

पिच्चेकट्टा जलाशय के कार्यों के लिए 4.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा कांकेर जिले के विकासखण्ड-भानुप्रतापपुर के पिच्चेकट्टा जलाशय के…

14 minutes ago
दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

मुरैना मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की शिकायत…

18 minutes ago
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने- काटने के लिये पहली बार…

25 minutes ago
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, 3 नगर पंचायत BJP तो 2 पर कांग्रेस का कब्जा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम…

59 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

CG : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित…

1 hour ago
CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

CG : सायकल रैली का आयोजन 07 जून को

उत्तर बस्तर कांकेर, ‘विश्व सायकल दिवस’ के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट अंतर्गत 07 जून…

1 hour ago