रायपुर। शहर में सामने आये एक दर्दनाक घटना में छत्तीसगढ़ नगर शीतला मंदिर के पास पेयजल कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर निगम जोन 6 के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, प्रभारी सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर, और जल कार्य ठेकेदार कमल रात्रे को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।इसके अलावा, रायपुर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त ने सभी जोन के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है कि पेयजल कार्य के लिए खोदे गए गड्ढों को काम पूरा होते ही तुरंत पाट दिया जाए, चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाया जाए और लाल झंडी लगाई जाए। वहीं, गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी में सैप्टिक टैंक में गिरने से एक और बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में भी निगम आयुक्त ने जोन 7 के जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता योगेश यादव, उप अभियंता अंकिता अग्रवाल और संबंधित ठेकेदार मेसर्स मधुसूदन अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…