छत्तीसगढ़

CG : रायपुर पुलिस ने शुरू किया ई-मालखाना 2.0 …

रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जब्त संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। थाना देवेंद्र नगर में गुरुवार को ई-मालखाना 2.0 व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इस नई डिजिटल व्यवस्था का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू, थाना देवेंद्र नगर प्रभारी दीपेश सैनी सहित थाने के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ई-मालखाना 2.0 के लागू होने से थानों में जब्त की गई संपत्तियों के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण और निगरानी की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और प्रभावी हो जाएगी। इस डिजिटल प्रणाली के जरिए मालखाने में रखी प्रत्येक जब्त संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई व्यवस्था में हर जब्त वस्तु पर बारकोड लगाया जाएगा। बारकोड स्कैन करते ही संबंधित संपत्ति की पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध हो सकेगी। इससे पुलिसकर्मियों को जब्त सामान की पहचान, सत्यापन और न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक जानकारी जुटाने में काफी सुविधा मिलेगी।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अधिकारियों के अनुसार, ई-मालखाना 2.0 व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से जब्त संपत्तियों की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सकेगी और रिकॉर्ड में होने वाली गड़बड़ियों की संभावना भी कम होगी। इससे पहले थाना कोतवाली, गंज और मोदहापारा में भी ई-मालखाना व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। अब पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। पुलिस विभाग लगातार तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दे रहा है। ई-मालखाना 2.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे अपराध जांच, न्यायालयीन कार्यवाही और जब्त संपत्तियों के प्रबंधन में तेजी और सुधार आने की उम्मीद है।

kgnews

Recent Posts

‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल

रायपुर. पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने, लापरवाह ड्राइविंग और स्टंटबाजी पर…

26 minutes ago
3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

3 साल का लंबा इंतजार खत्म: 28 जुलाई को निशातपुरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल  करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार होने के बावजूद लंबे समय से बंद…

31 minutes ago
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago
CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

CG : महावीर पार्क अनुपम गार्डन में लगाया गया वाटर कुलर …

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत नगर…

2 hours ago
CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

CG : पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक …

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस…

2 hours ago
CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक…

2 hours ago