रायपुर थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत हल्का तालाब पार मठपुरैना में अवैध शराब के साथ आरोपी मनीष साहू को रंगे हाथ पकड़ा गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत हल्का तालाब पार मठपुरैना के पास एक व्यक्ति अपने पास एक सफेद रंग के थैला में देशी प्लेन मदिरा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक दुर्गेश रावटे को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को अवैध देशी मदिरा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना टिकरापारा पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थानो पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनीष साहू उर्फ मोनू साहू पिता चेतन साहू उम्र 23 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर का निवासी होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे एक सफेद रंग के थैला का तलाशी लेने पर थैला में 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को अवैध देशी मदिरा 6.120 लीटर कीमती 2720/रु के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में आबकारी एक्ट के तहत लगातार अपराध क्रमांक 217/24, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – मनीष साहू उर्फ मोनू साहू पिता चेतन साहू उम्र 23 साल साकिन दुर्गा मंदिर के पास मठपुरैना

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *