रायपुर। रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में डॉ. बरखा ठाकुर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह हादसा तड़के करीब चार बजे केंद्री गांव के पास हुआ। जहां जगदलपुर से रायपुर आ रही रायल ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस पीछे से डंपर में जा भिड़ी।
बस सवार जगदलपुर के बलराम पटेल व कोंडागांव के अजहर अली की मौत हो गई। वहीं, दोनों वाहनों की चपेट में आकर कार सवार महासमुंद निवासी 31 वर्षीय बरखा ठाकुर की भी जान चली गई। महासमुंद के गुरूडीह निवासी डॉ बरखा ने रायपुर मेडिकल कालेज से एमडी पीएसएम की पढ़ाई की थी।
उन्हें बांड पोस्टिंग मिलना बाकी था। वे अपने पति डॉ बिजेंद्र ध्रुव के साथ जगदलपुर में रहती थीं। वहां से कॉलेज के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आ रही थी। वे स्वयं कार चला रही थी। उनके साथ उनके स्वजन भी थे।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…