रायपुर। राजधानी रायपुर में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है. छत में मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई. मृतक की पहचान सन्नी कुमार बरसेनी के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था. मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी में दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली. इसी दौरान जमकर बारिश हुई और कुछ जगह पर बिजली गिरी. सन्नी छत पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इस बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल में तेज धमाका हुआ और युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक सन्नी कुमार बरसेनी यूपी के गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है. वह भावना नगर में निर्माणधीन मकान में मजदूरी का काम करता था.
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…