छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में आ गया बनियान गैंग, CCTV फुटेज आया सामने,

रायपुर: रायपुर में चोरी करने वाले बनियान गैंग की एंट्री हुई है। शहर के आउटर के कॉलोनी और सोसाइटी में इस गैंग के चार सदस्यों को देखा गया है। बनियान गैंग के लोग हाथों में कटर और धारदार हथियार लेकर नंगे पांव कॉलोनियों में घूमते और रेकी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। आवाज न आए इसलिए चप्पल-जूतों को हाथों में रख लेते हैं। गैंग के लोगों के दिखने से आउटर के इलाकों में खौफ बना हुआ है। गैंग का जो CCTV फुटेज सामने आया है, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो रिंग रोड नंबर-3 के किनारे स्थित एक सोसायटी का है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चार संदिग्ध लोगों ने बनियान पहन रखा है और हाथों में चप्पल और जूते थामे हुए हैं। फिर वे दबे पांव धीरे-धीरे चल रहे हैं। जिससे कि बाहर किसी तरह की आवाज न आ पाए।

जानकारी के मुताबिक, ये चोर गैंग कॉलोनी में घूम कर अलग-अलग घरों में रेकी करते हैं। घरों में ताला तोड़ने के लिए अपने हाथों में धारदार सामान रखे होते हैं। इसके अलावा इनके हाथों में कटर भी होता है। वारदात के दौरान किसी घर में कोई व्यक्ति जाग जाता है तो यह उन पर हमला भी कर देते हैं। बता दें कि रायपुर के आउटर इलाकों में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस अब तक इस गैंग को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

7 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

7 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

7 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

8 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

8 hours ago