रायपुर। रायपुर में मोवा फ्लाई ओवर के ऊपर बनी सड़क में भष्ट्राचार उजागर होने के बाद अब नगर निगम जोन 9 में सड़क निर्माण में भष्ट्राचार सामने आया है। सड्डू में महज एक माह पहले 50 लाख रुपए से बनी कांक्रीट की सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ने लगी है। कांक्रीटीकरण में इस कदर सीमेंट की चोरी की गई है की रेत पूरी तरह अलग हो गई है और गिट्टी का मुंह साफ दिखाई दे रहा है। धूल के कारण इस सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। टूकड़ों में बनी सड़क को मजबूती देने के बीच में सरिया डाला जाता है, इसे भी नहीं डाला गया है।

रायपुर नगर निगम के जोन 9 में सड्डू क्षेत्र में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अब दूबे कॉलोनी में भी नई बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 50 लाख रुपए की लागत से बनी यह सड़क महज 15 दिनों में ही खराब होने लगी है। स्थानीय निवासियों ने जब सड़क की मजबूती जांचने और धूल से बचने के लिए पानी डालना शुरू किया, तो सड़क में गड्ढे बनना शुरू हो गए। ठेकेदार ने निर्माण के दौरान जरूरी तराई प्रक्रिया नहीं अपनाई, जिससे सड़क की मजबूती पर असर पड़ा। अब एक हफ्ते के भीतर ही सड़क की सतह जगह-जगह उखड़ने लगी है और गिट्टियां दिखने लगी हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *