छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में गोरखपुर की महिला गिरफ्तार, कब्जे से 8 लाख का गांजा जब्त …

रायपुर। अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार हुई है, टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रावणभाठा मैदान, भाठागांव बस स्टैण्ड के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में अवैध गांजा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश एवं अति पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा व सहा पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला को पकड़ा गया। महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16.434 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 8,21,700/- रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपिया ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजे को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश लेजाकर वहां खपाने की फिराक में थी। आरोपिया के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 20(बी) NDPS Act 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपिया को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। गिरफ्तार महिला तस्कर पूजा देवी सोनकर पति शम्भू सोनकर 40 वर्ष ग्राम चकरा, थाना राजगढ़, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

kgnews

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

29 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

39 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

1 hour ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

2 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

3 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

3 hours ago