छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में तहसीलदारों का तबादला, नरेंद्र वर्मा बने नजूल तहसीलदार …

रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश 1 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत नरेंद्र वर्मा को रायपुर का नजूल तहसीलदार बनाया गया है। वे इससे पहले सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख के पद पर कार्यरत थे। वहीं राजकुमार साहू को रायपुर से धरसीवा तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची के अनुसार बाबूलाल कुरें को धरसीवा से आरंग, सृजन सोनकर को खोरपा (अभनपुर) से खरोरा, विकांत सिंह राठौर को गोबरा नवापारा से मंदिर हसौद तथा चंद्रशेखर मंडई को खरोरा से गोबरा नवापारा भेजा गया है। इसी प्रकार गजानंद सिदार को समोदा (आरंग) से खोरपा (अभनपुर), टोमन कुमार को तिल्दा से समोदा (आरंग) और अजय कुमार पांडे को सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख से नायब तहसीलदार तिल्दा-नेवरा पद पर पदस्थ किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी, जबकि अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को राजस्व कार्यों में तेजी लाने और तहसीलों में कार्य संचालन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago