छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में नकली पनीर बनाने की शिकायत पर छापा, खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजा…

रायपुर । राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में कथित रूप से केमिकल की मदद से नकली पनीर तैयार किए जाने की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मामले को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कांग्रेस नेता नवाज खान का आरोप है कि संबंधित फैक्ट्री में बिना दूध के पनीर तैयार किया जा रहा था। उनका दावा है कि इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फैक्ट्री संचालक ने कैमरे पर अधिकारियों से सांठगांठ होने की बात कही, जिसके कारण उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

कांग्रेस का यह भी कहना है कि शिकायत मिलने के बावजूद खाद्य विभाग की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे फैक्ट्री संचालक को तैयार माल और अन्य सामग्री हटाने का मौका मिल गया।

24 घंटे में कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस ने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर संबंधित फैक्ट्री को सील करने और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर खाद्य विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पनीर के नमूने जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर मानकों के अनुरूप है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

21 minutes ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

23 minutes ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

26 minutes ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

29 minutes ago
ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

ट्विषा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI को सीलबंद लिफाफे में सौंपी

भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…

31 minutes ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

34 minutes ago