छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में पेयजल आपूर्ति को लेकर महापौर ने दिए सख्त निर्देश …

रायपुर नगर निगम में पेयजल आपूर्ति को लेकर आज महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सख्त निर्देश जारी किए। बैठक में गर्मी के मौसम में पानी की बर्बादी रोकने और नागरिकों को सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। महापौर ने स्पष्ट कहा कि बिना एमआईसी की स्वीकृति के कोई भी नया बल्क कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अवैध नल कनेक्शनों की जांच कर उन पर कार्रवाई करने और उन्हें करारोपण में शामिल कर राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध कनेक्शनों और अवैध निर्माणों पर नोटिस देकर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। महापौर ने यह भी निर्देश दिया कि गर्मी में दुल्लू पंप के माध्यम से पानी खींचने वालों पर कार्रवाई करते हुए पंप जब्त किए जाएं ताकि अंतिम छोर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

आयुक्त विश्वदीप ने सभी पानी टंकियों में प्रतिदिन जल भराव की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना जीपीएस वाले टैंकरों से जल आपूर्ति नहीं की जाएगी और पानी बेचने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जोन कमिश्नर अपने क्षेत्रों में पानी की मांग का आकलन कर योजनाबद्ध तरीके से टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित करें।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

10 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

10 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

11 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

11 hours ago