CG : रायपुर में मेडिकल अफसर से डेढ़ लाख की ठगी …

रायपुर। सरस्वती नगर थाना निवासी स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार को साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम काम देने का झांसा देकर 1 लाख 86 हजार की ठगी कर ली। साइबर अपराधियों ने रजिस्ट्रेशन और टास्क के नाम पर पैसे ट्रांसफर कराए और फिर वापस नहीं दिए। पैसे वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का नाम पुलिस ने अविनाश शराफ बताया है। सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार, पीड़ित अविनाश शराफ 8 मार्च 2026 को फेसबुक चला रहा था, तभी उसे पार्ट टाइम इनकम से जुड़ा एक विज्ञापन दिखा। लिंक पर क्लिक करते ही उसे एक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया गया और व्हाट्सएप के “VIP ग्रुप” में जोड़ दिया गया। शुरुआत में ठगों ने भरोसा जीतने के लिए 200 रुपए का टास्क पूरा करवाया और बदले में 300 रुपए वापस भी दिए। इसके बाद बड़े मुनाफे का लालच देकर लगातार टास्क दिए गए। टास्क पूरा करने के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग किश्तों में 37 हजार, 50 हजार और फिर 1 लाख रुपए तक ट्रांसफर करा लिए गए।

ठगों ने कुल 3.11 लाख रुपए मिलने का झांसा दिया, लेकिन खाते में सिर्फ 5 हजार रुपए ही आए। बाकी रकम के लिए बार-बार पूछने पर तकनीकी समस्या का बहाना बनाया गया और और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। इस तरह पीड़ित से कुल 1.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई।मामले की शिकायत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

14 आरोपियों को उम्रकैद सुनाने वाली महिला जज को मिली सुरक्षा, DGP ने कोर्ट में पेश किया हलफनामा

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में कथित गो तस्करी के बाद उग्र भीड़ की…

23 minutes ago
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान

ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर…

34 minutes ago
Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी मामले में GM समेत दो अधिकारी गिरफ्तार, जांच तेज

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित रूप से लौह स्क्रैप चोरी का मामला में गिरफ्तारी…

46 minutes ago

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अतिथि…

50 minutes ago
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार

दतिया दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है.…

51 minutes ago