Home » CG : रायपुर में 5 करोड़ 65 लाख के मादक पदार्थ पुलिस ने किए नष्ट …

CG : रायपुर में 5 करोड़ 65 लाख के मादक पदार्थ पुलिस ने किए नष्ट …

16/05/2026
CG : रायपुर में 5 करोड़ 65 लाख के मादक पदार्थ पुलिस ने किए नष्ट …

रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला (IPS) के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा आज M/S SMS Watergrace Enviroprotect Private Limited, सिलतरा रायपुर में जप्त मादक पदार्थों के विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई। उक्त कार्यवाही पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल एवं जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। मध्य जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 97 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप सत्यापन उपरांत विधिवत नष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में • 65 प्रकरणों में लगभग 494 किलोग्राम गांजा • 22 प्रकरणों में 11,964 नग कैप्सूल/टेबलेट • 05 प्रकरणों में 11.217 किलोग्राम चरस

  • 02 प्रकरणों में 31.95 ग्राम ब्राउन शुगर • 02 प्रकरणों में 24.24 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स • 01 प्रकरण में 8.19 ग्राम कोकेन संपूर्ण नष्टीकरण कार्यवाही से पूर्व पर्यावरणीय स्वीकृति, एनओसी एवं अन्य आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं की प्रक्रिया पूर्व में पूर्ण कर ली गई थी। संपूर्ण कार्यवाही विधिसम्मत तरीके से, सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संपादित की गई तथा आवश्यक दस्तावेजीकरण एवं वीडियोग्राफी की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन द्वारा संपादित यह नष्टीकरण कार्यवाही नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बहुआयामी (Multi-Dimensional) रणनीति को प्रदर्शित करती है। एक ओर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार, बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे आदतन अपराधियों एवं तस्करों के विरुद्ध पीआईटी-एनडीपीएस (PIT-NDPS) के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई तथा वित्तीय जांच (Financial Investigation) के माध्यम से उनके अवैध आर्थिक तंत्र पर भी प्रभावी प्रहार किया जा रहा है। इसी दिशा में तीसरे महत्वपूर्ण आयाम के रूप में जब्त मादक पदार्थों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं विधिसम्मत नष्टीकरण की कार्यवाही आज संपादित की गई।

केंद्रीय एवं राज्य शासन की मंशा के अनुरूप यह कार्यवाही केवल मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को जेल तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जब्त मादक पदार्थों के समयबद्ध एवं विधिसम्मत नष्टीकरण के माध्यम से नशे के संपूर्ण तंत्र पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।रायपुर पुलिस कमिश्नरेट नशे के विरुद्ध निरंतर कठोर कार्रवाई करते हुए एक सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a comment