छत्तीसगढ़

CG : रायपुर में 50 से अधिक जगह पढ़ी गई ईद की नमाज

रायपुर। रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद पूरे शहर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर में कुल 56 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई, जिनमें प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचे। मौदहापारा की मस्जिद समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और अल्लाह की इबादत करते हुए विशेष नमाज अदा की। इस खास मौके पर नाइजीरिया और सूडान से आए विदेशी मेहमानों ने भी रायपुर में ईद मनाई। वे यहां पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में आए हुए हैं और इस बार रायपुरवासियों के साथ ईद की खुशियां साझा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली, लोग नए कपड़े पहनकर, सिर पर टोपी लगाकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए। घर-घर में महका पारंपरिक व्यंजनों शीरखुर्मा, सिवइयां और अन्य पारंपरिक पकवानों की खुशबू से माहौल महक उठा। बाजारों में मिठाइयों, सिवइयों, कपड़ों और तोहफों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। वही शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। हर नमाज स्थल पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

मध्यप्रदेश CMO में बड़ा फेरबदल तय, कई अफसरों की वापसी और 15 अधिकारियों के ट्रांसफर की तैयारी

भोपाल  मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

रायपुर.  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…

4 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया

रायपुर.  प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…

5 hours ago
सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

सीएसआईडीसी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर.  छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…

5 hours ago
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – शंगीता आर

रायपुर.  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…

5 hours ago