रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर में निजी क्षेत्र के नियोजकों के द्वारा ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के पदों पर भर्ती के लिए बुधवार, 27 नवंबर से तीन दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।
बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में 27 से 29 नवंबर तक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक Tecnotask Business Solution (BPO), रायपुर द्वारा ग्राहक सेवा सहयोगियों के 500 पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। इन पदों के लिए चयनित आवेदकों को ₹11,750 से ₹19,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, नया रायपुर स्थित Square Business Services द्वारा भी ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के 450 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। इन पदों के लिए चयनित आवेदकों को ₹10,500 से ₹15,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…