रायपुर। दो दिनों की मूसलाधार बारिश से शहर में बने रेलवे के सभी अंडर ब्रिज पानी से लबालब हो गए हैं। इनमें पांच पांच फीट से अधिक पानी भरा हुआ है।जो आम जनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। सही लेवल डिजाइन के बिना बने ये अंडर ब्रिज लोगों के लिए सुविधा कम समस्या अधिक हो गए हैं।
यह समस्या सालाना होने के बाद भी रेल प्रशासन ने इस वर्ष भी कोई सबक नहीं लिया। यह वीडियो रेलवे स्टेशन से लगे गुढियारी चूना भट्टी अंडर ब्रिज की है। ऐसी ही मोवा, कबीर नगर, चौबे कालोनी ब्रिज की भी कमोबेश यही हालत है।
ब्रिज से पानी निकासी को लेकर रेल प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके लिए मंडल ने बकायदा इन रेल खंड के इंजीनियर को तैनात कर के फोन नंबर जारी किए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी अब तक मौके पर नहीं पहुंचा है। लोगों को दूसरे लंबे रास्तों से जाना पड़ रहा है।
दुर्ग । राज्य सरकार के फैसले से जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है।…
जगदलपुर. बस्तर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। सुबह से शुरू…
कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल…
ग्वालियर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्वालियर की विशेष…
महेंद्र सिंह यादव प्रशासक अपेक्स बैंक ने सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ किया भोपाल आज अपेक्स…
भोपाल नोएडा की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की भोपाल में ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के…