छत्तीसगढ़

CG : रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में रेलवे!

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में हो रहे पार्किंग विवाद की खबरों से शायद ही कोई अनजान हो. ठेकेदार, ऑटो चालक, पार्किंग कर्मचारी और रेलवे के बीच आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है. ऐसे में मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पार्किंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर सकता है. सूत्रों की माने तो पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में रेलवे के अधिकारियों ने रूप रेखा तैयार करनी शुरू कर दी है. हालांकि इसके लिए आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है. रायपुर रेल मंडल के सूत्रों के मुताबिक पार्किंग को लेकर लगातार हो रही नोकझोक को देखते हुए रेलवे जल्द ही कोई कड़ा फैसला ले सकता है, जिससे रेलवे स्टेशन में विवादों पर लगाम लगाया जा सके. ऑटो चालकों में भी नाराजगी अवैध वसूली से लेकर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों की दादागिरी किस्से तो सभी को पता ही है, लेकिन अब रोजाना स्टेशन में सवारी की तलाश में पहुंचने वाले ऑटो चालकों में भी नई व्यवस्था को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है. इन सभी समस्याओं को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन के वर्तमान पार्किंग टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर निकालाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि व्यवस्था के बदलाव की पूरी प्रक्रिया में 30 से 40 दिनों का वक्त लग सकता है.

kgnews

Recent Posts

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

15 minutes ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

15 minutes ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

25 minutes ago
सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

1 hour ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 hour ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

1 hour ago