छत्तीसगढ़

CG : रायपुर शहर में कल मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद…

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में महावीर जयन्ती पर्व दिनांक 10 अप्रैल 2025 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने महावीर जयन्ती पर्व दिनांक 10 अप्रैल 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

महावीर जयन्ती पर्व दिनांक 10 अप्रैल 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। महावीर जयन्ती पर्व दिनांक 10 अप्रैल 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे और महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवस पर मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

ग्वालियर के 68 हजार 378 उपभोक्ताओं को जून माह में 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार की छूट

ग्वालियर के 68 हजार 378 उपभोक्ताओं को जून माह में 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार की छूट

भोपाल  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को…

8 minutes ago
भोपाल की शाहपुरा झील पर NGT सख्त, 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की रिपोर्ट तलब

भोपाल की शाहपुरा झील पर NGT सख्त, 3 हफ्ते में अतिक्रमण हटाने और सीमांकन की रिपोर्ट तलब

भोपाल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सेंट्रल बेंच ने भोपाल की मशहूर शाहपुरा झील को लेकर…

12 minutes ago
कृषक कल्याण वर्ष-2026:प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान

कृषक कल्याण वर्ष-2026:प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी कृषि यंत्र किराये की दुकान

कृषक कल्याण वर्ष-2026 प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान" छोटे किसान आसानी…

22 minutes ago
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण

रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण

भोपाल " देशभक्ति-जनसेवा" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की शासकीय रेलवे…

38 minutes ago
महाकाल मंदिर हुआ हाईटेक! अब सिर्फ 30 सेकंड में होगी सोना-चांदी की जांच

महाकाल मंदिर हुआ हाईटेक! अब सिर्फ 30 सेकंड में होगी सोना-चांदी की जांच

उज्जैन  विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में हर साल लाखों श्रद्धालु सोना-चांदी और बहुमूल्य…

52 minutes ago
भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें! CCTV, हाइड्रोलिक डोर समेत मिलेंगी कई स्मार्ट सुविधाएं

भोपाल की सड़कों पर दौड़ेंगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसें! CCTV, हाइड्रोलिक डोर समेत मिलेंगी कई स्मार्ट सुविधाएं

भोपाल  राजधानी भोपाल में रहने वाले लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। राजधानी…

1 hour ago