छत्तीसगढ़

CG : रायपुर 28 इलाकों में कल नहीं होगी पानी सप्लाई…

रायपुर। रावणभाठा फिल्टरप्लांट के अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट के 1400 एमएम व्यास की एचएस रॉ वाटर पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत हेतु 10 घण्टे का शटडाउन दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को लिया जाना है .इस सम्बन्ध में नगर निगम जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त रिपेयरिंग कार्य करने के कारण दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को 10 घण्टे का शटडाउन प्रस्तावित है.

इस आवश्यक कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओव्हरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर एवं मोतीबाग ओव्हरहेड टैंक से दिनाक 4 मार्च .2025 मंगलवार को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगा तथा संध्याकालीन जलप्रदाय नहीं किया जायेगा. उपरोक्त के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावरपम्पों से जलप्रदाय यथावत रहेगा. दिनाक 5 मार्च .2025 बुधवार को सुबह सभी टंकियों से नियमित रूप से जलप्रदाय व्यवस्था दी जाएगी.

kgnews

Recent Posts

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

24 minutes ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

34 minutes ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

38 minutes ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

57 minutes ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

59 minutes ago
नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास

रायपुर  नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

1 hour ago