रायपुर. टैक्स चोरी के मामले में रायपुर जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अगस्त्य एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. व्यापारी ने अलग-अलग फर्म के नाम पर करीब 26 करोड़ की टैक्स चोरी की थी.
लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल ने प्रदेश के अलग–अलग बोगस फर्म से 2023 से 2025 तक 144 करोड़ की खरीदी की । इसका इनपुट टेक्स क्रेडिट का लाभ लेकर अन्य जिलों के व्यापारियों को पास ऑन कर के करीब 26 करोड़ का लाभ लिया ।
इन बोगस फर्म के नाम पर हुई खरीदी
हुसैनी इंटरप्राइजेस, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, महावीर इंटरप्राइजेस, यूनिक इंटरप्राइजेस, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक और अगस्त्या इंटरप्राइजेस के नाम करीब 144 करोड़ की बोगस खरीदी की गई है। इससे शासन को करीब 26 करोड़ की टैक्स हानि पहुंची है ।
पेपर में मृतक को बताया जिंदा
अमन अग्रवाल ने ऐसे–ऐसे व्यक्तियों के नाम से बोगस फर्म तैयार किया जिनकी मृत्यु 2010 में हो गई थी। लेकिन 2013 और 15 में उससे खरीदी दिखाई गई ।
फिलहाल लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल को स्टेट जीएसटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. यह स्टेट जीएसटी द्वारा की गई पहली गिरफ्तारी है. आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा.
रायपुर जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…
ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी) क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…
भोपाल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…