CG : राशन कार्ड निरस्त होने के कगार में, eKYC नहीं कराने पर होगी कार्रवाई …

मनेन्द्रगढ़। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सभी राशन कार्डधारी हितग्राहियों (Ration Card Holder) के लिए eKYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संचालनालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिले के सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों (05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर) का eKYC कराया जाना आवश्यक है।

जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही समस्त हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए अनिवार्य रूप से और शीघ्रता से अपना eKYC पूर्ण कराएं। हितग्राही अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान (राशन दुकान) में जाकर अथवा “मेरा eKYC” मोबाइल एप के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। eKYC के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर या आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर eKYC पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले राशन एवं अन्य लाभ प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अतः सभी हितग्राहियों से पुनः आग्रह किया गया है कि वे जागरूक बनें, अन्य लोगों को भी प्रेरित करें तथा बिना विलंब के अपना मज्ञल्ब् कार्य पूर्ण कर शासन की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

5 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

5 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

5 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

6 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

6 hours ago