छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एवं एसएसपी ने आगडीह का किया निरीक्षण

रायपुर,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन की तैयारी के संबंध में कलेक्टर एवं एसएसपी ने आगडीह का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 30 दिसंबर 2025 को झारखंड राज्य के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित मांझाटोली में आयोजित होने वाले अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह सह कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शामिल होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर जिले के आगडीह हवाई अड्डे पर आगमन होगा, जहाँ से वे सड़क मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगी।

   राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने आज आगडीह हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर व्यास ने राष्ट्रीय राजमार्गों की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई, रोड मार्किंग, पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएँ, सेफ हाउस की व्यवस्था तथा मार्ग के दोनों ओर अनावश्यक झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

kgnews

Recent Posts

खजराना गणेश मंदिर में स्वर्णिम श्रृंगार, गणेशजी के साथ रिद्धि-सिद्धि भी पहनेंगी सोने के मुकुट

खजराना गणेश मंदिर में स्वर्णिम श्रृंगार, गणेशजी के साथ रिद्धि-सिद्धि भी पहनेंगी सोने के मुकुट

इंदौर  विश्व प्रसिद्ध इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालु लगातार दिल खोलकर दान कर…

36 minutes ago
MP के 55 जिलों को मिलेगा विकास का नया इंजन, 6 नए कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर

MP के 55 जिलों को मिलेगा विकास का नया इंजन, 6 नए कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर

 भोपाल  ग्वालियर और नागपुर शहरों को सिक्सलेन हाइवे से जोड़ने के लिए नए कारीडोर का…

1 hour ago
MP की दहलीज पर पहुंचा मानसून, बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

MP की दहलीज पर पहुंचा मानसून, बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। IMD ने अगले 5 दिनों…

1 hour ago
आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

11 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

11 hours ago