CG : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जगदलपुर में ’एकता दौड़’ का आयोजन

सैकड़ों युवाओं ने लिया एकता का संकल्प

जगदलपुर, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जगदलपुर शहर एकता के रंग में रंग गया। शुक्रवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित एकता दौड़ ने युवाओं के दिलों में देशभक्ति की जज्बा भर दी। इस दौरान मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई यह दौड़ सैकड़ों उत्साही प्रतिभागियों के साथ शहर के प्रमुख चैराहों को पार करती हुई एकता का प्रतीक बनी।
     सुबह मंदिर परिसर से निकली एकता दौड़ ने जगदलपुरवासियों को एक नई ऊर्जा से भर दिया। यह दौड़ मां दंतेश्वरी मंदिर से शुरू होकर गुरुनानक चैक, संजय बाजार, चांदनी चैक, मेन रोड और गोल बाजार होते हुए पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते भर भारत माता की जय और एकता में ही शक्ति है नारे गूंजते रहे, जबकि प्रतिभागी तिरंगे के रंगों से सजे बैनरों के साथ दौड़ते नजर आए। यह दौड़ न केवल शारीरिक फिटनेस का प्रतीक थी, बल्कि सरदार पटेल के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के दर्शन को जीवंत करने का माध्यम भी बनी।
       कार्यक्रम की खासियत रही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया गया। एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। इन विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे देश की एकता को मजबूत करने में और अधिक योगदान दें।
       इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल ने विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में बांधकर भारत की नींव मजबूत की। हमें भी उनकी तरह देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध होना होगा। बाहरी और आंतरिक चुनौतियों के बीच एकजुट रहना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों एवं युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने सहित देश के नागरिकों के बीच उक्त सन्देश देने हेतु भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। साथ ही देश की एकता की भावना के साथ राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प व्यक्त किया।
      कार्यक्रम में नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, महापौर परिषद के सदस्य सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और ऋषिकेश तिवारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी इस एकता उत्सव में शिरकत की।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

8 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

9 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

9 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

9 hours ago