छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

रायपुर, 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता  6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 24 तक रायपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। इसी प्रकार खिलाड़ी श्री आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हआ। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सतत् प्रयासरत है। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दोनों खिलाड़ियों को खेल की क्षेत्र में आगे बढ़ाने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। ज्ञातव्य है कि 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता प्रदेश भर के पांचों संभागों से लगभग 350 से भी ज्यादा तीरंदाज शामिल हुए जिसमें जिला प्रशासन जशपुर के तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। वह प्रतियोगिता 11 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए चयनित टीम आज रायपुर से गुजरात के लिए रवाना हुई। इसी प्रकार अंडर 14 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगी, जिसके लिए जशपुर जिले से आकाश राम चयनित हुआ है, वह टीम के साथ 17 दिसम्बर 2024 को रायपुर से नाडियाड के लिए रवाना होगा।

kgnews

Recent Posts

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

6 minutes ago
CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 20…

13 minutes ago
CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 381.8 मिलीमीटर औसत…

18 minutes ago
CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

23 minutes ago
CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

CG : स्कूली बच्चों तक संदिग्ध दवाइयां पहुंचने की घटना की निष्पक्ष जांच हो : धीरज बाकलीवाल…

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर कोतवाली थाने में सौंपा ज्ञापन दुर्ग । चंद्रशेखर आज़ाद स्कूल…

26 minutes ago
दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग में अवैध खाद के गोदाम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कृषि सामग्री जब्त

दुर्ग. उपसंचालक कृषि दुर्ग संदीप भोई के निर्देशन में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त टीम…

32 minutes ago