छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

“दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार।”

गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.के. सोनी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 53 हजार 490 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को जिले के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान के द्वितीय एवं तृतीय चरण में 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो किसी कारणवश पोलियो बूथ तक नहीं पहुँच सके हैं। इसके लिए जिले में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य दलों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा घर-घर पहुँचने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें। विभाग ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की खुराक पिलाना ही इस गंभीर बीमारी से स्थायी सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

kgnews

Recent Posts

CG : नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

CG : नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर   रायपुर ,   महिला…

4 minutes ago
CG : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

CG : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

अरपा नदी के पुनरुद्धार के लिए 251 करोड़ के प्रोजेक्ट को दी सैद्धांतिक सहमति निर्माण…

8 minutes ago
CG : हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

CG : हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

  रायपुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास…

13 minutes ago
CG : दिव्यांग बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

CG : दिव्यांग बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय पहुंचकर बढ़ाया हौसला

बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल, चॉकलेट और पेन वितरित कर किया उत्साहवर्धन, बालिका आश्रम…

20 minutes ago
CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

CG : सुकमा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ

कलेक्टर, एसपी और नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक रायपुर, राष्ट्रीय…

33 minutes ago