छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस समारोह में पैथोलॉजी क्विज़ का आयोजन

रायपुर । पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व समारोह के रूप में एमबीबीएस छात्रों हेतु एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक पैथोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया। यह आयोजन छात्रों की शैक्षणिक क्षमता को विकसित करने, टीम भावना को प्रोत्साहन देने तथा पैथोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रति उत्साह उत्पन्न करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैपिड फायर प्रश्नोत्तरी के साथ कुल 06 राउण्ड्स में प्रश्न पूछे गये। इस प्रतियोगिता में 03-03 विद्यार्थियों की 06 टीमों ने भाग लिया। ये सभी एम.बी.बी.एस. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। कुछ प्रश्न दर्शक दीर्घा में उपस्थित चिकित्सा विद्यार्थियों से भी पूछे गये और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

  इस आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी, डॉ. चंद्रकला जोशी, डॉ. वर्षा पांडे, डॉ. विकास बोंबेश्वर, डॉ. रीति शर्मा, डॉ. रुचि वर्मा, डॉ. वनिता भास्कर, डॉ. अनुभव चंद्राकर, डॉ. कस्तुरी मंगरुलकर एवं डॉ. सरोज कुमारी उपस्थित रहे।

  प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर्स डॉ. सुदित पाल, डॉ. पुष्कर चौधरी, डॉ. मेधा वर्मा, डॉ. संध्या वर्मा एवं डॉ. सोनल चंद्राकर द्वारा अत्यंत रोचक एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने अपने उद्बोधन में कहा- ऐसे शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रूचि रूझान पनपते हैं जिससे उन विषयों को पढ़ना ज्यादा आसान और आनंददायक हो जाता है।

kgnews

Recent Posts

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर की धरोहर को मिलेगी वैश्विक पहचान, 10 जुलाई को एक्शन प्लान पर होगा मंथन

ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…

16 minutes ago
2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

2053 तक स्वच्छ रहेगी बेतवा नदी, 30 साल का मास्टर प्लान तैयार; पहले रुकेंगे नाले, फिर पहुंचेगा साफ पानी

भोपाल  बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…

23 minutes ago
उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी

​रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…

57 minutes ago
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

10 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

10 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

10 hours ago