छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 और ओडिशा ने झारखंड को 4-0 से हराया

नारायणपुर, राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में मणिपुर ने महाराष्ट्र को 6-1 से करारी शिकस्त दी। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस मैच में मणिपुर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 10वें मिनट में मणिपुर की दंगमेई ग्रेस (जर्सी नंबर 13) ने पहला गोल दागा, जबकि 14वें मिनट में प्रियंका देवी (जर्सी नंबर 22) ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।  

द्वितीय हाफ में महाराष्ट्र ने वापसी की कोशिश की और 57वें मिनट में सुमैया शेख ने एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। लेकिन इसके बाद मणिपुर ने जोरदार खेल दिखाया। प्रियंका देवी ने 63वें और 72वें मिनट में दो और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और स्कोर 4-1 कर दिया। मणिपुर की हेमन सिल्की देवी ने 74वें मिनट में और असेम रोजा देवी ने 82वें मिनट में गोल कर टीम की जीत को 6-1 पर समाप्त किया। प्रियंका देवी को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।  

दूसरे मैच में झारखंड और ओडिशा की टीमें आमने-सामने थीं। मैच के 10वें मिनट में ओडिशा की सुभद्रा ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में ओडिशा की ओर से मोनिका मिंज (51वां मिनट), सुमित्रा हेम्ब्रेम (59वां मिनट) और मनीषा नाईक (80वां मिनट) ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। झारखंड की टीम कोई गोल करने में असफल रही और ओडिशा ने शानदार जीत दर्ज की। मनीषा नाईक को “प्लेयर ऑफ द मैच” घोषित किया गया। तीसरे दिन के मुकाबलों में मणिपुर और ओडिशा ने जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत किया।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago