छत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन

जांजगीर-चांपा, मध्यप्रदेश राज्य के राजधानी भोपाल में गौरवदीप वेलफेयर सोसायटी के द्वारा 4 से 6 दिसंबर ओल्ड चौंपियन ग्राउंड में दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट खेल का आयोजन किया गया है। जिसमे देश भर के 100 से अधिक खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों से शामिल हो रहे है। जिसमे से छत्तीसगढ़ राज्य की टीम भी इस नेशनल टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिले से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें जिले के 5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर आकाश छिकारा से मुलाकात की। कलेक्टर ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है।
     डिप्टी कलेक्टर सुमीत बघेल (प्रभारी उपसंचालक समाज कल्याण विभाग) ने बताया कि हमारे जिले के लिए यह गर्व की बात है कि एक साथ हमारे जिले के 5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। जो 4 से 6 दिसंबर भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित है उसमें सम्मिलित होंगे यह खिलाड़ी हमारे जिले का राज्य की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले से धनंजय यादव (कप्तान), मुकेश लहरे, बजरंग पटेल, राकेश कश्यप, और अमित बारेठ का चयन हुआ है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

2 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

3 hours ago