CG : रिटायर्ड एसडीओ से लूट, बाइकर्स गैंग पर शक …

बिलासपुर। बाइकर्स गैंग का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम को सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ गंगा प्रसाद टंडन के साथ मोबाइल लूट की वारदात हुई। बदमाश उनकी जेब से मोबाइल लूटकर स्कूटी से भाग निकले। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। व्यापार विहार रोड स्थित नागदौने कॉलोनी निवासी गंगा प्रसाद टंडन शाम को पैदल अपने दोस्त इंद्रकुमार गायकवाड़ से मिलने तिफरा गए थे।

शाम करीब 7 बजे जब वे लौट रहे थे। तभी महाराणा प्रताप चौक के पास तिफरा की ओर जा रहे सफेद एक्टिवा सवार तीन युवकों ने उन्हें निशाना बनाया। युवकों ने चलती बाइक से झपट्टा मारा और उनकी शर्ट की जेब में रखा 14 हजार रुपए कीमती मोबाइल लूटकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक्टिवा का नंबर नहीं देख पाए, लेकिन महाराणा प्रताप चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान की जा सकती है। फिलहाल पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

43 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

50 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

55 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

1 hour ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

1 hour ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago