छत्तीसगढ़

CG : रिटेंशनधारी कर्मियों ने आईआर विभाग के अफसरों को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

भिलाई । सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ भिलाई के अध्यक्ष सुरेशचंद के नेतृत्व में मंगलवार को निदेशक प्रभारी बीएसपी के नाम आई आर विभाग के अफसरों को नगर सेवा विभाग में एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बीएसपी के सभी रिटेंशनधारी को सेल के अन्य यूनिट की तरह आवासों को लायसेंस में दिया जाए। पांच बिन्दुओं का ज्ञापन आज सौंपा गया है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि बीएसपी प्रबंधन दिल्लीराजहरा माइंस, नंदनी माइंस और हिरी माइंस के आवासों को खंडहर कर चुकी है।

तो क्या अब भिलाई के क्वार्टरों की बारी है क्या? एक जमाने में भिलाई स्टील प्लांट में 60 हजार से अधिक कर्मचारी होते थे। अब उनकी संख्या 11-12 हजार कर्मचारी-अधिकारी की रह गई है। ऐसे में जो खाली आवास है वह रिटेंशनधारियों को लायसेंस पर दिया जाए। जो उसकी नियम-शर्ते है उसका हम पालन करेंगे। रिटेंशनधारी से बीएसपी 32 गुना किराया वसूल रहा है और 10 लाख रु. जमा करवाया है जिसका ब्याज नहीं दे रहा है।

राऊरकेला व दुर्गापुर में लायसेंस पद्धति जिस तरह लागू है उसे भिलाई में भी लागू करें। अभी वर्तमान में बीएसपी के पास 36 हजार क्वार्टर है। हमने अपनी मांगों को सांसद विजय बघेल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय को अवगत कराया है। दोनों नेताओं ने हमारी इस मांग को सही बताया है। अपना समर्थन देने की बात कही है। सुरेशचंद के साथ बड़ी संख्या में रिटेंशनधारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

5 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

5 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

6 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

6 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

6 hours ago