रायपुर। राजधानी के रावतपुरा BSUP कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाश खिरसिन्धु ने नरहरी नामक व्यक्ति पर चाकू से वार कर दिया है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, घायल की बेटी के साथ बदमाश छेड़छाड़ करता था। जिसकी वजह से आरोपी जेल जा चुका है। लेकिन जेल से छूटते ही रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगा। जब घायल पिता ने रिपोर्ट वापस नहीं ली तो उसपर हमला कर दिया गया। घर से सामान खरीदने के लिए दुकान जाते हुए रास्ते में रोककर रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दी गई। रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर युवती के पिता नरहरी को चाकू मार दिया गया है। फिलहाल आरोपी अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है।
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…
रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…
भोपाल. पूर्व मॉडल व अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में अहम…
बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…