रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर में 31 दिसंबर 2024 को नैहर साय यादव के परिवार में दुखद घटना घटी । वृद्ध नैहर साय यादव की बहन दुलारी बाई यादव (55) की उसके भतीजे रत्थुराम ने लोहे की बाल्टी और टांगी से मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी, घटना की सूचना पर कापू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया । जानकारी के मुताबिक नैहर साय यादव और उनकी पत्नी वृद्धावस्था में अपने घर में रहते थे। उनकी देखभाल उनकी बहन दुलारी बाई करती थीं। नैहर साय अपने पैसे पोटली में बांधकर अपने पास रखते थे। घटना के दिन, सुबह के वक्त, नैहर साय का भतीजा रत्थुराम यादव उनके घर पहुंचा और पोटली से पैसे निकालने लगा। इस पर दुलारी बाई ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और ऐसा करने से रोका। रत्थुराम वहां से भाग गया लेकिन उसकी नीयत में कोई बदलाव नहीं आया।
कुछ समय बाद, जब दुलारी बाई बाल्टी लेकर हैंडपंप से पानी भरने गईं, रत्थुराम ने वहां दुलारी की लोहे की बाल्टी छीन कर उसके साथ मारपीट की और अपने घर चला गया। इसके बाद, गुस्से और डर से भरा रत्थुराम टांगी लेकर वापस नैहर साय यादव के घर पहुंचा और दुलारी बाई के सिर पर टांगी से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया, दुलारी बाई को तुरंत सीएचसी कापू ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही थाना कापू के प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी रत्थुराम यादव के खिलाफ हत्या का अपराध (क्रमांक 144/2024, धारा 103 BNS ) दर्ज किया। आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया और उसके मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और लोहे की बाल्टी जब्त कर ली गई।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…